मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहती है पार्टी UP में 19 अक्टूबर को रहेगा अवकाश, महानवमी पर CM योगी ने लिया बड़ा फैसला CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभिजीत दिपके और नेहा बोरा हिरासत में भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाईकोर्ट की मंजूरी, केंद्र की रोक के बाद पंजाब सरकार को राहत मां कात्यायनी की महिमा बताते हुए CM योगी का पिछली सरकार पर हमला, बोले- बेटियों के सपनों पर थीं बंदिशें CJP के तिरंगा प्रदर्शन पर SC का तत्काल सुनवाई से इनकार, व्यापारियों को झटका पंजाब में नशे पर बड़ा प्रहार! ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड ‘बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहती है कांग्रेस’, SIR विवाद पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला CJP के तिरंगा मार्च पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दिल्ली पुलिस बोली- कार्रवाई करेंगे महिला श्रमिकों के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, पोषण किट बांटकर दिया सशक्तिकरण का संदेश

जिन्होंने जिला पंचायत सदस्य का घर गिरवाया वह अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे : इंद्रजीत सरोज

जिन्होंने जिला पंचायत सदस्य का घर गिरवाया वह अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे : इंद्रजीत सरोज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतेंद्र सरोज के घर जैतपुरपूरे हजारी गांव पहुंचे। वह परिजनों से मिले और कहा कि राजनीतिक लड़ाई में पूर्व जिला पंचायत सदस्य का घर गिराना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यह ओछी हरकत हैं। आने वाले दिनों में इस कृत्य को अंजाम देने वालों को खामियाजा भुगतना होगा, इसके लिए वह तैयार भी रहें।

जितेंद्र सरोज पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं और मौजूदा समय उनकी पत्नी शायमा सरोज जिला पंचायत सदस्य हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। 19 अगस्त को फ्लोर टेस्ट था। जिस दिन फ्लोर टेस्ट था, उसी दिन जितेंद्र सरोज के घर एसडीएम पुलिस व पीएसी लेकर पहुंचे और सरकारी जमीन पर घर बना होने की जानकारी देते हुए जिला पंचायत सदस्य का घर गिरा दिया गया था। इसका भारी विरोध हुआ था, लेकिन प्रशासन अपनी जिद पर अड़ा रहा। मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज जीतेंद्र सरोज के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

Share
अगला लेख → Jio ने लॉन्च किया ये 3 बेहतरीन रिचार्ज प्लान, मिल रहे है कई…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *