मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

लॉकडाउन-अहमदाबाद से वाराणसी पैदल आया प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने

लॉकडाउन-अहमदाबाद से वाराणसी पैदल आया प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने

वाराणसी – कोरोना संकट के चलते देश भर में लॉक डाउन चल रहा है आम जन भी घर से बाहर नहीं निकल पा रहे। प्रेमी जोड़े भी अपनों से ना मिल पाने से परेशान हैं। लेकिन प्यार का जूनून ही कुछ ऐसा है जो किसी प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलने पर रोक नहीं पाता ऐसा ही कुछ वाकया वाराणसी में देखने को मिला जहाँ गुजरात से वाराणसी एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पैदल ही चला आया । प्रेमिका भी उससे मिलने घर से भाग गई। हालांकि बाद में दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों के बीच प्यार मोबाइल पर मिस कॉल से शुरू हुआ था।

वाराणसी के मिर्जामुराद थाने में एक मां ने बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने लड़की का मोबाइल नंबर ट्रैस करके खोजबगीन शुरू की। लड़की का लोकेशन वाराणसी के ही लंका क्षेत्र में मिला। पुलिस वहां पहुंची तो लड़की अपने प्रेमी के साथ थी। पूछताछ करने पर पता चला की युवती का प्रेमी गुजरात का रहने वाला है। दोनों ने पहले से ही मिलने का प्लान बनाया था। लेकिन लॉकडाउन के कारण वह आ नहीं पा रहा था। एक दिन वह अहमदाबाद से पैदल ही अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। इधर लड़की भी मंगलवार की देर शाम घर से साइकिल से घर से बाहर निकली। गांव में साइकिल खड़ी अपने परिचत के साथ अहमदाबाद से आए प्रेमी से मिलने लंका पहुंच गई। युवती थाने पर आने के बाद भी प्रेमी के पास जाने की जिद पर अड़ी रही। मगर लड़की की मां व परिजन किसी तरह समझा बुझाकर उसे घर ले गए। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच मिस कॉल से प्यार हुआ था

Share
अगला लेख → वन नेशन वन राशन कार्ड योजना होगी शुरू - वित्त मंत्री

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *