मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा की भदोही जिला कोर्ट में हुई पेशी

बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा की भदोही जिला कोर्ट में हुई पेशी

मिर्ज़ापुर : बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा को एक रात के लिए पहुंचाया गया मिर्जापुर जिला कारागार.भदोही न्यायालय में पेशी के बाद लाया गया मिर्जापुर जिला कारागार.26 सितंबर को प्रयागराज कोर्ट में होगी पेशी.विजय मिश्रा आगरा की जेल में हैं बंद. प्रयागराज भदोही मिर्जापुर के विभिन्न दर्ज किए गए मुकदमें के मामले को लेकर न्यायालय में चल रहा है केस.

भदोही के पूर्व बाहुबली विधायक को मिर्जापुर जिला कारागार में एक रात के लिए शिफ्ट करने पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.भदोही न्यायालय में पेशी के बाद पूर्व विधायक विजय मिश्रा को  26 सितंबर की सुबह प्रयागराज ले जाने के लिए सोमवार की देर शाम मिर्ज़ापुर की जिला कारागार लाया गया हैं. यहांं पर उनको रातभर रखा जाएगा और सुबह पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज कोर्ट में पेश कराने को लेकर जाएगी. दरअसल पूर्व विधायक विजय मिश्रा को एक मामले में 25 सितंबर को भदोही के न्यायालय में पेश किया जाना था.इसके लिए पुलिस आगरा से उनकाे लेकर भदोही आई थी.न्यlयालय में पेशी कराने के बाद पुलिस  विजय मिश्रा को मिर्ज़ापुर जिला कारागार पहुंचा दी है. कड़ी सुरक्षा के बीच बाहुबली पूर्व विधायक का गाड़ी सीधे जिला कारागार के परिसर के अंदर ले गयी. इसके बाद पूर्व विधायक को वैन से नीचे उतारकर सीधे जेल के अंदर कर दिया गया.

हम आपको बता दे विजय मिश्रा इस समय आगरा की जेल में बंद चल रहे है.मिर्जापुर भदोही व प्रयागराज में दर्ज किए गए मुकदमें के मामले को लेकर न्यायालय में केस चल रहा है, जिसको लेकर आए दिन आगरा पुलिस लेकर आती है मिर्जापुर जिला कारागार में एक रात के लिए रखने पर पुलिस अलर्ट

Share
अगला लेख → मुस्लमान ने भी किया हिंदुस्तान पर हुकूमत - सफीकुर्रहमान बर्क

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *