मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

Lucknow : बाइक सवार को बचाने के चक्कर में दो ट्रक आमने-सामने भिड़े , आधा दर्जन लोग हुए घायल

Lucknow : बाइक सवार को बचाने के चक्कर में दो ट्रक आमने-सामने भिड़े , आधा दर्जन लोग हुए घायल

Lucknow : राजधानी के बीकेटी के इटौंजा में भीषण सड़क हादसा हो गया. इटौंजा में कुर्सी मार्ग पर एक बाइक सवार को बचाने के दौरान दो ट्रक आपस में भिड़ गए । हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों को नजदीकी अस्पताल और संयुक्त चिकित्सालय भेजा, घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना अंतर्गत महामाया डिग्री कॉलेज के पास एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में दो ट्रक अनियंत्रित हो गए और दूसरी तरफ से आ रहे दूसरे ट्रक से टकराकर पलट गए और दूसरे ट्रक के सामने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुये। हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया. हादसे में ट्रक की चपेट में आने से ट्रक चालक समेत कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

एसीपी बीकेटी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ‘गुरुवार दोपहर इटौंजा में कुर्सी रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क पर हादसा हुआ है. हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं. कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Share
अगला लेख → अब गूगल देगा भूकंप आने पर अलर्ट, साथ ही मिलेंगी ये इमरजेंसी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *