Jilla-News

शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ढाई करोड रुपए की स्मैक और अफीम बरामद

उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में एसओजी और स्थानीय पुलिस ने नशीले पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी है. दोनों टीमों ने 2.50 लाख रुपये की स्मैक और अफीम बरामद की है। 8 ड्रग तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरोह का सरगना अफीम स्मैक बनाने में माहिर था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है.

दरअसल एसओजी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जलालाबाद थाना क्षेत्र में अफीम से स्मैक बनाने का एक गिरोह सक्रिय है. मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसओजी ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कोलाघाट पुल के पास से सात लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर सभी के पास से 700 ग्राम स्मैक और 700 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है. पूछताछ में पता चला कि मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का सरगना अक्षय अफीम से स्मैक बनाने में माहिर है. स्मैक को छोटे-छोटे पाउडर में पैक कर पंजाब और हरियाणा में सप्लाई किया जा रहा था। ये लोग पंजाब के ढाबों और होटलों में स्मैक सप्लाई करते थे। पकड़े गये लोग बरेली और बदायूँ से सस्ते दामों पर अफ़ीम खरीदकर उससे स्मैक तैयार कर रहे थे। फिलहाल पुलिस और एसओजी की टीमें मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों से पूछताछ कर रही हैं. ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button