मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

योगी सरकार का SC-ST छात्रों को तोहफा , इसी वर्ष से मिलेगी बढ़ी हुई स्कॉलरशिप

योगी सरकार का  SC-ST छात्रों को तोहफा , इसी वर्ष से मिलेगी बढ़ी हुई स्कॉलरशिप

लखनऊ. योगी सरकार ने प्रदेश के लाखों एससी और एसटी छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है. चालू वित्तीय वर्ष से सरकार अब कक्षा 9 और 10 के एससी और एसटी छात्रों को प्री-दिसंबर छात्रवृत्ति के तहत 3,500 रुपये प्रति वर्ष देगी। अब तक इस श्रेणी के छात्रों को प्रति वर्ष 3,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती थी। खास बात यह है कि अब ऐसे परिवार जो स्वच्छता कार्य से जुड़े हैं, उनके कक्षा 9 और 10 में पढ़ने वाले बच्चों को भी पहली बार सरकार की ओर से छात्रवृत्ति मिलेगी। इस योजना का लाभ सभी आय वर्ग के परिवार उठा सकते हैं।

सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि आधार से बच्चों की निजी जानकारी अपने आप मिल जाएगी. छात्रों को अब आवेदन पत्र में व्यक्तिगत विवरण नहीं भरना होगा। आधार से नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि आदि की जानकारी अपने आप मिल जाएगी। इसके साथ ही सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड के बच्चों का रिजल्ट ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकेगा, जिससे आवेदन के दौरान त्रुटियों की संभावना खत्म हो जाएगी और अधिक छात्र योजना का लाभ उठा सकेंगे। इसी प्रकार, पोर्टल को डिजीलॉकर और एनपीसीआई से जोड़ने से खाता संख्या आदि भरने में होने वाली त्रुटियां भी समाप्त हो गई हैं।

Share
अगला लेख → इन चीजों को स्टील के बर्तन में पकाना खतरनाक, सेहत पर पड़ सकत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *