मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

वजन कम करने में मददगार है मल्टीग्रेन आटा, जानिए इससे होने वालें कई फायदे

वजन कम करने में मददगार है मल्टीग्रेन आटा, जानिए इससे होने वालें कई फायदे

हम सभी के घर में रोटी तो बनती ही है। इस्को को बनाने के लिए बाजरा, गेहूं, मक्का जैसे अनाजों के आटे का उपयोग किया जाता है। रोटी खाने से हमारा पेट काफी देर तक भरा रहता है. गेहूं के आटे की रोटी खाने में स्वादिष्ट होती है। ज्यादातर घरों में ये रोटी खाई जाती है। अगर आप इस आटे की पौष्टिकता बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें कुछ अन्य अनाज भी मिला सकते हैं। एक अनाज को दूसरे अनाज के साथ मिलाकर बनाया गया आटा मल्टीग्रेन आटा कहलाता है।

सेहत के लिए मल्टीग्रेन आटा काफी फायदेमंद माना जाता है. आप इस आटे की रोटी बनाकर रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे तैयार करें यह आटा और यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद है।

मल्टीग्रेन रोटी खाने के फायदे

कब्ज से राहत – मल्टीग्रेन आटा फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है।

मोटापा रहेगा कंट्रोल- अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे कम करना चाहते हैं तो गेहूं के आटे की जगह मल्टीग्रेन आटा खा सकते हैं. इसमें मौजूद फाइबर आपको जल्दी भूख नहीं लगने देता है और आपका पेट लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं।ॉ

मांसपेशियां होती हैं मजबूत- रोजाना मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटी खाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं. यदि गेहूं के आटे में चना, सोयाबीन और जौ मिला दिया जाए तो यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत बन जाता है।

डायबिटीज- अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो मल्टीग्रेन से बनी रोटी खाने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

Share
अगला लेख → RBI का 2000 के नोट को लेकर आया नया अपडेट ,बढ़ सकती है एक्सचे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *