मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR

मैदान पर लौटेंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी

मैदान पर लौटेंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी

खेल डेस्क – कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में पिछले दो महीने से कोई इंटरनेशनल क्रिकेट मैच नहीं खेला गया है. अधिकतर देशों में लॉकडाउन होने के चलते खिलाड़ियों को ट्रेनिंग का मौका भी नहीं मिल पा रहा है. लेकिन अब इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया समेत कई बड़े देशों ने खेल को पटरी पर लाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. इंग्लैंड के क्रिकेटर्स अगले हफ्ते से निजी ट्रेनिंग शुरू कर देंगे.

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अगले हफ्ते से खिलाड़ियों के ट्रेनिंग पर वापस लौटने की जानकारी दी है. इंग्लैंड क्रिकेट के निदेशक एश्ले जाइल्स ने कहा, “यह खेल की वापसी के लिए उठाए गए बहुत शुरुआती कदम हैं. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गेंदबाज अलग-अलग काउंटी मैदान पर अभ्यास करेंगे और इस दौरान उनके साथ कोच, फिजियो और अगर जरूरत पड़ी तो स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच भी रहेंगे. बाकी के अन्य खिलाड़ी दो सप्ताह बाद अभ्यास पर लौटेंगे.

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) सरकार के साथ कोरोनावायरस के कारण खेल की सुरक्षित वापसी के लिए मिलकर काम कर रहा है. मार्च के मध्य से इंग्लैंड में सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियां बंद हैं. ईसीबी ने कहा है कि सभी तरह की पेशेवर क्रिकेट एक जुलाई तक निलंबित रहेंगी.

Share
अगला लेख → बात-बात पर आता है गुस्सा तो यह उपाय आजमाएं

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *