मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Delhi : राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर ED का छापा

Delhi : राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर ED का छापा

बुधवार सुबह 7 बजे ईडी की टीम आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पहुंची. ये छापेमारी संजय सिंह के दिल्ली स्थित घर पर हो रही है. जानकारी के मुताबिक, एक्साइज पॉलिसी मामले को लेकर करीब 7-8 अधिकारी जांच कर रहे हैं. बता दें कि उत्पाद मामले की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है.

वहीं, आप सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी पर उनके पिता ने कहा, विभाग काम कर रहा है, हम उनका समर्थन करेंगे. मैं उस समय का इंतजार करूंगा जब उन्हें मंजूरी मिल जाएगी.’ इससे पहले 24 मई को ईडी ने इसी मामले में संजय सिंह के रिश्तेदारों पर छापेमारी की थी.

तब संजय सिंह ने कहा था कि मैंने ईडी की फर्जी जांच को पूरे देश के सामने उजागर किया है. आज ईडी ने मेरे सहयोगी अजीत त्यागी और सर्वेश मिश्रा के घर पर छापेमारी की. सर्वेश के पिता कैंसर से पीड़ित हैं। ये जुर्म की इंतिहा है. चाहे कितना भी गुनाह कर लो, लड़ाई जारी रहेगी. संजय सिंह के घर पर ईडी की छापेमारी पर आम आदमी पार्टी ने कहा- संजय सिंह लगातार अडानी मुद्दे पर सवाल उठाते रहे हैं और इसीलिए उनके आवास पर छापेमारी की जा रही है.

Share
अगला लेख → लैंड फॉर जॉब घोटाले में लालू परिवार को मिली राहत , कोर्ट ने …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *