मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

फिल्म ‘देवरा’ दो पार्ट में होगी रिलीज ,निर्देशक कोराटाला ने किया बड़ा ऐलान

फिल्म ‘देवरा’ दो पार्ट में होगी रिलीज ,निर्देशक कोराटाला ने किया बड़ा ऐलान

ब्लॉकबस्टर, सुपरहिट फिल्म बाहुबली, केजीएफ और पुष्पा के बाद जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ दर्शकों के सामने आ रही है। इस तेलुगु फिल्म में अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री जान्हवी कपूर नजर आएंगे। जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म ‘देवरा’ दो भागों में रिलीज होगी। इसकी आधिकारिक घोषणा डायरेक्टर कोराटाला शिवा ने एक वीडियो शेयर कर की है.

वीडियो में, निर्देशक कोराटाला ने कहा, “यह भारत के तट के पास एक भूली हुई भूमि के बारे में एक फिल्म है। इस फिल्म का कैनवास बहुत बड़ा है. फिल्म की शूटिंग के बाद फिल्म के कैनवास से पता चलता है कि फिल्म जबरदस्त कमाई कर सकती है. यह दिखाना जरूरी है कि फिल्म में हर किरदार का एक खास महत्व है, इसलिए हमने इस बड़ी कहानी को दो हिस्सों में पेश करने का फैसला किया है.

फिल्म ‘देवरा’ का पहला भाग 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सैफ अली खान विलेन की भूमिका में नजर आएंगे. इसके साथ ही एक्ट्रेस जान्हवी कपूर जूनियर एनटीआर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

Share
अगला लेख → Lucknow : नए वाहनों पर VIP नंबरों की बुकिंग शुरू

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *