मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Lucknow : रमाबाई अंबेडकर मैदान में 2 नवंबर को अनुसूचित जाति महासम्मेलन कराएगी बीजेपी

Lucknow : रमाबाई अंबेडकर मैदान में 2 नवंबर को अनुसूचित जाति महासम्मेलन कराएगी बीजेपी

बीजेपी अपना अनुसूचित जाति सम्मेलन 2 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में करेगी. अवध क्षेत्र के इस दलित सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हिस्सा ले सकते हैं. रैली में पांच लाख की भीड़ लाने का लक्ष्य रखा गया है.

रैली की तैयारियों को लेकर सोमवार को प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और महासचिव संगठन धर्मपाल सिंह ने पार्टी के दलित नेताओं के साथ बैठक की. रैली में अवध क्षेत्र के लखनऊ मंडल के छह, देवीपाटन मंडल के चार और फैजाबाद मंडल के तीन समेत कुल 13 जिले शामिल हैं. 16 लोकसभा सीटों वाले इस इलाके में हर दलित बस्ती से भीड़ लाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए भाजपा अनुसूचित मोर्चा या जिलावार समीक्षा बैठक करना गलत है. अब ये बैठकें विधानसभावार होंगी. जिसमें विधानसभा स्तर पर सह संयोजक की नियुक्ति की जायेगी.

बता दें कि पार्टी राज्य के छह संगठनात्मक क्षेत्रों में दलित सम्मेलन करने जा रही है. इसी क्रम में पश्चिमी क्षेत्र का सम्मेलन 17 अक्टूबर को हापुड में होगा। वहीं, काशी प्रांत का सम्मेलन 27 अक्टूबर, गोरक्ष प्रांत का सम्मेलन 29 अक्टूबर को प्रस्तावित है. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, सलिल बिश्नोई, राज्यसभा सांसद ब्रजलाल, पूर्व सांसद जुगल किशोर, एमएलसी लालजी निर्मल और सतपाल सैनी आदि मौजूद रहे।

Share
अगला लेख → Sanjay Singh को नही मिली राहत , कोर्ट नें तीन दिन और बढ़ाई E…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *