मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम

यूपी में शारदीय नवरात्रि से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को मिलेगा गर्म और पौष्टिक आहार

यूपी में शारदीय नवरात्रि से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को मिलेगा गर्म और पौष्टिक आहार

लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को तीन से छह वर्ष के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार एवं आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के नामांकन के साथ उपस्थिति में सुधार लाने को हॉट कुक्ड मील योजना शारदीय नवरात्र में शुरू करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी के बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराने के उद्​देश्य से शारदीय नवरात्र में हॉट कुक्ड मील योजना को शुरू करने के निर्देश दिये। मालूम हो कि योजना के तहत आंगनबाड़ी के तीन से छह वर्ष के बच्चों को गर्म पका भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्हे मौसमी फल भी दिये जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खाने के बर्तनों को नगर निकाय और ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि हॉट कुक्ड मीड में श्रीअन्न को शामिल किया जाए। बच्चों काे मोटे अनाज के बिस्किट संग अन्य चीजें उपलब्ध कराई जाएं। बैठक में मुख्यमंत्री ने वर्तमान में शहरी क्षेत्रों में किराये पर चल रहे 12,800 आंगनबाड़ी केंद्रों को खुद के भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मोहल्लावार पार्क के एक कोने में आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएं। इन भवनों को निजी कंपनियों के सीएसआर फंड, नगर विकास के फंड के साथ अन्य संभ्रांत लोगों की सहायता से बनाया जाए। वहीं जरूरत पड़ने पर शासन से भी धनराशि को स्वीकृत किए जाए। उन्होंने कहा कि प्री प्राइमरी की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्राें को संचालित किया जाए। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त 24,473 पदों और आंगनबाड़ी सहायिका के 26007 पदों पर जल्द भर्ती की जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में हर माह जिलाधिकारियों, नोडल अधिकारियों और विभाग के अधिकारियों को राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि वहां की स्थिति में सुधार हो। मुख्यमंत्री ने विभाग के मंत्री और अधिकारियों को हर हफ्ते एक कमिश्नरी का निरीक्षण करने को कहा। साथ ही उन्होंने राजकीय संप्रेक्षण गृह में सुविधाएं बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि विभाग सभी कार्यों को एक माह में पूरा करें। इन कार्यों की वह अगले माह समीक्षा करेंगे।

Share
अगला लेख → Lucknow: JPNIC का गेट बंद होने पर अखिलेश यादव ने दीवार फाँदक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *