मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

एयर इंडिया ने तेल अवीव की फ्लाइट्स के टिकट कैंसिलेशन पर फीस माफ की

एयर इंडिया ने तेल अवीव की फ्लाइट्स के टिकट कैंसिलेशन पर फीस माफ की

दिल्ली – हमास और इजराइल जंग के चलते एयर इंडिया ने अपने हवाई यात्रियों को राहत दी है. एयर इंडिया ने इजरायल के तेल अवीव शहर को जाने वाली या वहां से भारत आने वाली फ्लाइट्स के टिकट कैंसिल करने या सफर की तारीख में बदलाव पर यात्रियों से कोई शुल्क ना लेने का फैसला लिया है. एयर इंडिया ने सार्वजनिक जानकारी दी है कि वह कुछ समय तक तेल अवीव की फ्लाइट्स के टिकट कैंसिलेशन पर कोई चार्ज नहीं लेगी.

कुछ दिन पहले शुरू जंग में इजरायल के कुछ शहरों पर हमास के हवाई हमले के बाद समूचे इलाके में गंभीर माहौल चल रहा है . इसके बाद एयर इंडिया ने तेल अवीव से भारत तक की अपनी उड़ानें 14 अक्टूबर तक के लिए कैंसिल कर दीं. अब एयरलाइन ने इसके टिकट कैंसिलेशन पर कोई चार्ज ना लेने का फैसला करके एयर पैसेंजर्स को राहत दी है.

टाटा एयरलाइन ने ट्वीट करके अपना बयान किया है . एयर इंडिया ने कहा कि वह तेल अवीव की अपनी फ्लाइट्स में टिकट ले चुके अपने कस्टमर्स को टिकट कैंसिल करने या उसके कार्यक्रम में एक बार बदलाव पर किसी भी तरह का चार्ज नहीं लेगी. एयर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि यह सुविधा 9 अक्टूबर से पहले बुक कराए गए उन टिकटों पर मिलेगी जिन पर 31 अक्टूबर तक सफर होने वाला है.

Share
अगला लेख → यूपी में शारदीय नवरात्रि से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को मि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *