मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

IND vs PAK : वर्ल्ड कप मुकाबलें में टीम इंडिया की शानदार जीत, लगातार 8वीं बार पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में हराया

IND vs PAK : वर्ल्ड कप मुकाबलें में टीम इंडिया की शानदार जीत, लगातार 8वीं बार पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में हराया

भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. टीम इंडिया ने यह मैच 7 विकेट से जीता. इस जीत के साथ ही भारत अंक तालिका में भी पहले स्थान पर पहुंच गया है. भारत की जीत में गेंदबाजों और रोहित शर्मा ने अहम भूमिका निभाई. भारत ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को लगातार 8वीं बार हराया है. वहीं पाकिस्तान का भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया. अब भारत 8-0 से आगे है.

कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर ऑलआउट हो गई. वहीं इस मैच में भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर को छोड़कर सभी गेंदबाजों ने विकेट लिए। हालांकि, शार्दुल ने सिर्फ दो ओवर ही गेंदबाजी की. अन्य गेंदबाजों की बात करें तो सभी ने दो-दो विकेट लिए. इनमें मोहम्मद सिराज, जसप्रित बुमरा, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा और कुलदीप यादव शामिल हैं. पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 50 रन की पारी खेली. मोहम्मद रिजवान ने 49 रन बनाए.

Share
अगला लेख → मिसाइल मैन डॉ ऐपीजे अब्दुल कलाम की जयंती आज, सीएम योगी ने दी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *