मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : स्वतंत्रता सेनानियों की बढ़ेगी पेंशन , अभी इतना मिलता है प्रति माह

UP : स्वतंत्रता सेनानियों की बढ़ेगी पेंशन , अभी इतना मिलता है प्रति माह

यूपी के स्वतंत्रता सेनानियों और लोकतंत्र सेनानियों और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। जिसमें प्रति माह पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी की जायेगी. इसका ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया गया है. कैबिनेट से मंजूरी के बाद इसे आधिकारिक तौर पर लागू कर दिया जाएगा. जनवरी, 2024 से इसके पूरी तरह लागू होने की उम्मीद है।

दरअसल, राज्य में 25 स्वतंत्रता सेनानी और 950 आश्रित हैं. उन्हें 20,176 रुपये की पेंशन मिलती है। इसी तरह 4693 लोकतंत्र सेनानी और उनके 1090 आश्रित हैं। इन्हें प्रति माह 20 हजार रुपये का मानदेय दिया जाता है. अब इसे प्रति माह पांच हजार रुपये तक बढ़ाने की योजना है. ऐसे में लोकतंत्र सेनानियों और उनके आश्रितों को प्रति माह 25 हजार रुपये मिलेंगे. इसी तरह स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों को 25,176 रुपये मिलेंगे।

राजनीतिक पेंशन विभाग ने इसका मसौदा तैयार कर लिया है. जल्द ही इसे कैबिनेट की बैठक में पेश किया जाएगा. इस प्रस्ताव के पास होने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा. विभाग की तैयारी है कि नवंबर माह में जीवन प्रमाणपत्र लेने के बाद जनवरी से इसे हर तरह से लागू करने की तैयारी है.

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → Mathura News : अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या , नहर किन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *