मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Lucknow : राजधानी में डेंगू का कहर जारी , पिछले 24 घंटे में मिले 36 नए मरीज

Lucknow : राजधानी में डेंगू का कहर जारी , पिछले 24 घंटे में मिले 36 नए मरीज

लखनऊ : डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है पिछले एक सप्ताह से रोजाना डेंगू के 30 से 35 नए मामले सामने आ रहे हैं। डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य अधिकारियों को चिंतित कर दिया है। मंगलवार को डेंगू के 36 नए मामले सामने आए हैं. इसके अलावा इस साल अब तक मंगलवार के आंकड़ों को मिलाकर डेंगू मरीजों की संख्या 1234 तक पहुंच गई है.

सीएमओ डाॅ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को डेंगू के 36 मरीज मिले हैं. इनमें शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा मरीजों की पुष्टि हुई है. आलमबाग में पांच, इंदिरानगर, अलीगंज, सरोजनीनगर में चार-चार, ऐशबाग, हजरतगंज, चौक, बाजारखाला, कैसरबाग और चिनहट में तीन-तीन, माल में डेंगू का एक मरीज मिला है। वहीं, सीएमओ और मलेरिया विभाग की एक टीम ने 1720 घरों और उसके आसपास मच्छर जनित स्थितियों का सर्वेक्षण करने के लिए कुल नौ भवन मालिकों को नोटिस जारी किया है।

Share
अगला लेख → मोदी सरकार का तोहफा, केन्द्र कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *