मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

World Cup 2023 : चेन्नई में आज होगा न्यूज़ीलैंड और अफ़ग़ानिस्तान के बीच मुकाबला

World Cup 2023 : चेन्नई में आज होगा न्यूज़ीलैंड और अफ़ग़ानिस्तान के बीच मुकाबला

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 16वां मैच आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट में अपना अजेय क्रम जारी रखना चाहेगी। वहीं अफगानिस्तान की नजरें एक और उलटफेर पर होंगी. अफगानिस्तान ने अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड को 69 रनों से हरा दिया. न्यूजीलैंड की कमान एक बार फिर विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम लाथम के हाथों में होगी क्योंकि नियमित कप्तान केन विलियमसन अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण कुछ मैचों के लिए बाहर हैं। आइए जानते हैं कि इस मैच में पिच को किसका साथ मिलेगा।

चेपॉक की पिच किसका देगी साथ?

विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड की टीम अपना दूसरा मैच इसी मैदान पर खेलेगी। उसने इससे पहले इसी मैदान पर बांग्लादेश को हराया था. न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच काफी संतुलित मानी जाती है. इससे बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है. पिच सूखी रहने की उम्मीद है और यहां स्पिनरों को काफी मदद मिल सकती है. यहां जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, विकेट थोड़ा धीमा हो जाता है और बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना काफी मुश्किल हो जाता है। इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है ।

Share
अगला लेख → लखनऊ के शहीद पथ पर बनेगा नौसेना विशेष शौर्य संग्रहालय , CM य…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *