मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

करे ये उपाय दूर होगी घर से नकारात्मकता

करे ये उपाय दूर होगी घर से नकारात्मकता

ज्योतिष डेस्क – जीवन में होने वाली बड़ी से बड़ी मुश्किलों को सकारात्मक सोच से हराया जा सकता है। अगर हम सकारात्मक सोचें तो कई मुश्किलों को हम आसान और जिंदगी को और खूबसूरत बना सकते हैं। परिवार की उन्नति के लिए सभी परिजनों की सोच का सकारात्मक होना बेहद जरूरी है। वास्तु में इसके लिए कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं।

सुख का समय हो या फिर दुख के दिन, हर दिन सुबह अपने इष्ट देव को धन्यवाद दें। हमेशा ईश्वर पर भरोसा रखें। ईश्वर में आस्था रखें इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। घर को सदैव स्वच्छ रखें। गंदगी, कूड़ा-करकट नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है। सुबह सूर्य का प्रकाश घर में आने दें। सूर्योदय के बाद कोशिश करें कि घर में कोई सोए नहीं। घर में कभी कलह न हो इसका ध्यान रखें। घर के आसपास यदि कोई सूखा पेड़ है तो उसे हटा दें। मुरझाए हुए फूल घर में न रखें। घर या दफ्तर में झाड़ू का जब इस्तेमाल न हो रहा हो, तब उसे नजऱों के सामने से हटाकर रखें। घर में मौजूद गैर जरूरी सामान को स्टोर रूम में ही रखें। घर में स्वास्तिक, ओम या आशीर्वाद मुद्रा में बैठे गणेश जी का चित्र लगाएं। भूलकर भी पशुओं की तस्वीर न लगाएं। घर आए मेहमान को हमेशा स्वच्छ बर्तन में ही पानी पिलाएं। खाना खाने के बाद झूठे बर्तन उठाकर साफ करने के स्थान पर रखें। घर में पेड़-पौधे लगाएं। बाहर से घर में आए तो परिजनों के लिए कुछ न कुछ लेकर आएं। हमेशा दूसरे के अच्छे कार्यों की सराहना करें। सूर्यास्त के समय घर में झाड़ू न लगाएं। घर के भीतर जूता-चप्पल निकालकर ही प्रवेश करें। घर में शौचालय का दरवाजा हमेशा बंद रखें।

हालाँकि इस लेख में दी गयी जानकारी हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य हैं कृप्या संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share
अगला लेख → W.H.O का नेतृत्व करेगा भारत

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *