मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Leo : पहले दिन विजय की फिल्म लियो नें मचाई धूम , तोड़ा रजनीकांत की ‘जेलर’ का रिकॉर्ड

Leo : पहले दिन विजय की फिल्म लियो नें मचाई धूम , तोड़ा रजनीकांत की ‘जेलर’ का रिकॉर्ड

सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म लियो 19 अक्टूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पैन इंडिया फिल्म में तृषा कृष्णन, संजय दत्त, अर्जुन सरजा और सूर्या मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त ने नेगेटिव किरदार निभाया था. इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कंगराज ने किया है. फिल्म देखकर विजय के फैंस दीवाने हो गए हैं. ‘लियो का पहले दिन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी शानदार रहने वाला है।

वहीं अब बॉक्स ऑफिस के शुरुआती रुझान भी सामने आ गए हैं. जिसमें विजय की लियो ने पहले दिन शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसके अलावा साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ भी पीछे रह गई है।

दरअसल, भारत में फिल्म लियो पहले दिन 68 करोड़ का नेट कलेक्शन और सारी भाषाओं में करीब 80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, लियो पहले दिन तमिलनाडु में करीब 32 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है. केरला में फिल्म करीब 12.50 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है. कर्नाटक में फिल्म करीब 14.50 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है.

Share
अगला लेख → Punjab News : पंजाब को नशा मुक्त बनाने का अभियान हुआ शुरू, C…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *