मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

CM योगी ने किया नौसेना शौर्य संग्रहालय निर्माण कार्य परियोजना का भूमि पूजन व शिलान्यास

CM योगी ने किया नौसेना शौर्य संग्रहालय निर्माण कार्य परियोजना का भूमि पूजन व शिलान्यास

लखनऊ :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपनी विरासत व अतीत को विस्मृत करके कोई समाज-राष्ट्र विकास की बुलंदियों को नहीं छू सकता। अतीत सदैव व्यक्ति व समाज के साथ चलता है। अतीत का गौरवशाली क्षण नई प्रेरणा होती है। पथप्रदर्शक व आगे बढ़ने के लिए अवसर होता है। आज लखनऊ व प्रदेश के लिए ऐतिहासिक क्षण है, जब नौसेना शौर्य संग्रहालय के स्थापना की नींव इस नए उभरते क्षेत्र में विकास की इस नई आभा को संजोए हुए सीजी सिटी में आदिगंगा के रूप में विख्यात गोमती नदी के तट पर पड़ रही है। यह संग्रहालय भारतीय नौसेना की बढ़ती ताकत का नया माध्यम बनेगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सीजी सिटी में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम के पास 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नौसेना शौर्य संग्रहालय निर्माण परियोजना का बटन दबाकर शिलान्यास किया। सीएम योगी ने यहां पौधारोपण भी किया. भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया और भारतीय नौसेना बैंड ने प्रस्तुति दी। सीएम ने भरोसा जताया कि यूपी के जलमार्ग और युवाओं के रोजगार के मामले में यह मील का पत्थर साबित होगा।

Share
अगला लेख → कनाडा नें लिया बड़ा निर्णय, मुंबई में वीजा ऑफिस किया बंद

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *