मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश की जेलों में महिला बंधिया ने मनाया करवा चौथ का त्यौहार , मांगी पति की लंबी उम्र की दुआ

उत्तर प्रदेश की जेलों में महिला बंधिया ने मनाया  करवा चौथ का त्यौहार , मांगी पति की लंबी उम्र की दुआ

उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होम गार्ड राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति के निर्देश के बाद यूपी की जेलों में बंद महिला कैदियों के लिए करवा चौथ मनाना की व्यवस्था की गई. जेल मंत्री ने जेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे ऐसी महिला कैदियों को अपने पतियों के साथ विधिवत पूजा करने का अवसर प्रदान करें जो करवा चौथ का व्रत रख रही हैं।

करवाचौथ के लिए जेल प्रशासन ने की तैयारी

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की विभिन्न जेलों में करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला कैदियों को यह अवसर उपलब्ध कराया गया है. करवा चौथ के दिन जेल प्रशासन ने जेलों में महिला कैदियों के लिए करवा चौथ उत्सव का आयोजन किया.

बता दें कि नारी बंदी निकेतन में केवल लंबी अवधि की सजा काट चुकी महिलाओं को ही रखा जाता है। नारी बंदी निकेतन में आजीवन कारावास और मृत्युदंड की सजा पाने वाली महिला कैदियों को भी रखा जाता है। लंबी अवधि की सजा काट रहे पुरुषों को क्षेत्र की 5 केंद्रीय जेलों में रखा जाता है, लेकिन महिला कैदियों को रखने के लिए यह क्षेत्र की एकमात्र जेल है। जिसमें उत्तर प्रदेश की विभिन्न जेलों से लंबी सजा काट चुकी महिला अपराधी भी शामिल हैं।

लखनऊ में 200 महिलाओं को आजीवन कारावास

अकेली नारी बंदी निकेतन लखनऊ में कुल 232 महिला बंदी बंद हैं। जिनमें से दो सौ महिलाओं को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। बाकी 32 महिलाओं को 10 साल की सजा सुनाई गई. इनमें से 228 महिलाएं शादीशुदा हैं, बाकी 4 अविवाहित हैं

Share
अगला लेख → Fatehpur : छेड़खानी से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, एडि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *