मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

6500 करोड़ रुपए से ज्यादा घाटे में आई Ratan Tata की ये फेवरेट कंपनी

6500 करोड़ रुपए से ज्यादा घाटे में आई Ratan Tata की ये फेवरेट कंपनी

रतन टाटा ने अपने करियर की शुरुआत करीब 61 साल पहले टाटा स्टील से की थी. इसीलिए टाटा स्टील रतन टाटा की पसंदीदा कंपनियों में से एक है और दिल के करीब है। इस कंपनी को टाटा ग्रुप की दुधारू गाय भी कहा जाता है। यह देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनियों में से एक है। आज वह स्टील कंपनी घाटे में है ।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी को 6500 करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटा हुआ है. जबकि पिछले साल इसी तिमाही में मुनाफा हुआ था. यही वजह है कि आज कंपनी के शेयरों में भी हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि कंपनी ने शेयर बाजार को किस तरह की जानकारी दी है।

टाटा स्टील (Tata Steel News) को चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 6,511.16 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को बताया कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 1,297.06 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। सितंबर, 2023 तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व गिरकर 55,910.16 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 60,206.78 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 55,853.35 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल सितंबर तिमाही में 57,684.09 करोड़ रुपये था.

Share
अगला लेख → Lucknow : KGMU के हॉस्टल में MBBS की छात्रा ने की आत्महत्या …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *