मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

World Cup : दिल्ली में आज होगा श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला

World Cup : दिल्ली में आज होगा श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला

2023 वर्ल्ड कप में आज मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच होगा. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच का टॉस दोपहर 1.30 बजे होगा और मैच 2 बजे शुरू होगा. दोनों टीमें सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई हैं. हालांकि, 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करने के लिए दोनों टीमें जीत की पुरजोर कोशिश करेंगी।

श्रीलंका की टीम अंक तालिका में सातवें नंबर पर है. श्रीलंकाई टीम को सात मैचों में सिर्फ दो जीत मिली है. श्रीलंका आज हर हाल में जीत चाहेगा. वहीं, बांग्लादेश की टीम सात मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ अंक तालिका में 9वें नंबर पर है। बांग्लादेश की टीम एशिया कप में मिली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

वैसे, दिल्ली की पिच हमेशा स्पिनरों के लिए अनुकूल मानी जाती थी और यहां काफी कम स्कोर वाले मैच भी हुए थे। हालाँकि, इस विश्व कप में ऐसा नहीं है। दरअसल, आईपीएल 2023 के बाद और वर्ल्ड कप से पहले दिल्ली की पिच नए सिरे से तैयार की गई थी. ऐसे में अब इस पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिल रही है और रन बनाना आसान हो रहा है. हालाँकि, नमी का अभी भी महत्वपूर्ण प्रभाव रहेगा। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना चुन सकती है।

Share
अगला लेख → UP में बच्चो के लिए बनाएं जाएगें 35 नये बाल आश्रय गृह , 19 ज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *