मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

शेयर मार्केट में लगातार तेजी जारी , सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में 471 अंक की उछाल

शेयर मार्केट में लगातार तेजी जारी , सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में 471 अंक की उछाल

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुझानों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 471.45 अंक उछलकर 64,835.23 पर पहुंच गया। निफ्टी 126.75 अंक बढ़कर 19,357.35 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, नेस्ले, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर प्रमुख लाभ में रहे। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग लाभ में रहे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत बढ़कर 85.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 12.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. शुक्रवार को बीएसई 282.88 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 64,363.78 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 97.35 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 19,230.60 पर बंद हुआ।

Share
अगला लेख → Delhi : ED के निवेदन पर केंद्र सरकार ने महादेव ऐप समेत 22 सट…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *