मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

हरियाणा में जहरीली शराब पीने से कई लोगो की गई जान , लगातार बढ़ रही मृतकों की संख्या

हरियाणा में जहरीली शराब पीने से कई लोगो की गई जान , लगातार बढ़ रही मृतकों की संख्या

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि हरियाणा में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से पांच और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। उन्होंने बताया कि 10 लोगों की मौत यमुनानगर जिले में हुई है जबकि दो लोगों की मौत पड़ोसी अंबाला जिले में हुई है। जहरीली शराब से इतनी बड़ी संख्या में हुई मौतों के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है.

विपक्षी दलों कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) ने मौतों पर मनोहर लाल खट्टर सरकार को घेरा है। शुक्रवार को यमुनानगर से 3 और लोगों की मौत की खबर है. पुलिस का कहना है कि अंबाला में जान गंवाने वाले दोनों लोग उत्तर प्रदेश के मजदूर थे और उन्होंने अंबाला जिले में अवैध रूप से बनी संदिग्ध जहरीली शराब का सेवन किया था.

पुलिस ने बताया कि दोनों अंबाला के एक गांव में किराए के मकान में रहते थे और यहां एक फैक्ट्री में काम करते थे. अंबाला जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब उनकी हालत गंभीर हो गई तो उन्हें मुलाना मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है.

Share
अगला लेख → साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के Deepfake वीडियो मामले में दि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *