मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

रांची में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक , तीन पुलिसकर्मी हुए निलंबित

रांची में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक , तीन पुलिसकर्मी हुए निलंबित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया. इसके साथ ही उक्त महिला को सुरक्षा बलों ने तुरंत हिरासत में ले लिया.

एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह भगवान बिरसा मुंडा स्मारक उद्यान-सह-स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय जाते समय एक महिला अप्रत्याशित रूप से प्रधानमंत्री के काफिले के सामने दौड़ पड़ी. इस घटना के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई.

पुलिस के एक बयान में कहा गया, “प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।” जिन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है उनमें एएसआई अबू जफर, कांस्टेबल छोटेलाल टुडू और कांस्टेबल रंजन कुमार शामिल हैं.

महिला अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना चाहती थी

पुलिस ने बताया कि प्रधानमंत्री के काफिले के सामने आने के आरोप में गिरफ्तार की गई महिला की पहचान संगीता झा के रूप में हुई है. उसने कहा कि वह कथित तौर पर अपने पति से परेशान थी और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराना चाहती थी.

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसकी शादी 2012 में झारखंड के देवघर जिले के जमुनी गांव में एक व्यक्ति से हुई थी. लेकिन, 2016 में उनके बीच विवाद शुरू हो गया और उसका पति उसे आए दिन पीटने लगा।

एसएसपी ने बताया कि महिला चाहती है कि उसके पति का वेतन उसके बैंक खाते में जमा हो. इसी सिलसिले में वह पिछले अक्टूबर में प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली भी गईं और वहां 10 दिन तक रहीं। प्रधानमंत्री से मुलाकात नहीं होने के बाद उन्होंने राष्ट्रपति से मिलने की कोशिश की. जब सारी कोशिशें नाकाम हो गईं तो वह अपने ससुराल देवघर लौट आईं. झा ने पुलिस को बताया कि प्रधानमंत्री के यहां आने की सूचना मिलने पर वह रांची आयी थी.

Share
अगला लेख → Agniveer Bharti : लखनऊ में आज से अग्निवीर भर्ती रैली की शुर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *