मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

तीन सौ से ज्यादा चमगादड़ो की मौत , ग्रामीणों ने किया दफन

तीन सौ से ज्यादा चमगादड़ो की मौत , ग्रामीणों ने किया दफन

गोरखपुर – जिले के गोला और बेलघाट क्षेत्र में पिछले दो दिनों से करीब तीन सौ से अधिक चमगादड़ मर्त पाए गए। यह सिलसिला आज भी जारी रहा । गोरखपुर के गोला के गोपलापुर गांव में करीब सौ चमगादड़ मरे पाए गए जिन्‍हें गांव वालों ने दफना दिया है। हालांकि डीएफओ के निर्देश पर वन रेंजर ज्ञानेश्‍वर शुक्‍ल की अगुवाई में गांव में पहुंची एक टीम ने आगे की जांच के लिए नमूने के तौर पर दो चमगादड़ों के शव लिए।

गांव वालो के मुताबिक मरे हुए कुछ चमगादड़ों को कुत्‍ते भी उठा कर ले गए हैं। बदबू और बीमारी फैलने के डर से बड़ी संख्‍या में चमगादड़ों को ग्रामीणों ने दफन कर दिया था। चमगादड़ों की मौत को लेकर पूरे क्षेत्र में दहशत फैली हुई है। लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं कुछ लोग इसे कोरोना से जोड़कर भी देख रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि कड़ी धूप, गर्मी और पानी की कमी के चलते चमगादड़ों की मौत हो रही है। वन विभाग के अधिकारियों को भी हीट स्‍ट्रोक से चमगादड़ों की मौत की आशंका है।

चमगादड़ों की जांच के लिए उनके शव बरेली स्थित इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीच्यूट इज्जतनगर भेजे गए हैं। विशेषज्ञों को पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है ताकि चमगादड़ों की मौत की वजह से पर्दा उठाया सके।

Share
अगला लेख → गर्मी का सितम जारी, बांदा व प्रयागराज में पारा 48 डिग्री सेल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *