Breaking-News

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, अगले 5 साल तक फ्री में मिलता रहेगा राशन

लोकसभा चुनाव 2024 में अभी कई महीने बाकी हैं. हालाँकि, इससे पहले इस मोदी सरकार ने एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला है। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पीएमजीकेएवाई योजना के तहत मुफ्त राशन योजना को फिर से बढ़ा दिया है।

अब लोगों को अगले 5 साल तक मुफ्त राशन योजना का लाभ मिलने वाला है।

81 करोड़ लोगों को फायदा हुआ

सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत कोविड महामारी के दौरान की गई थी.

सरकार ने इस योजना को 1 जनवरी 2024 के बाद अगले पांच साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया है. योजना के लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त अनाज मिलेगा और इस योजना से 81 करोड़ भारतीयों को फायदा होगा।

अंत्योदय योजना से लाभान्वित परिवारों को 35 किलो अनाज मिलता रहेगा. वहीं सरकार अगले पांच साल में इस योजना पर 11.80 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी.

Related Articles

Back to top button