मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव से पहले महिलाओं पर योगी सरकार का फोकस, स्कूटी से लोन तक बड़े ऐलान मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान

भोजन है प्रकृति का उपहार, न करें इसका तिरस्कार

भोजन है प्रकृति का उपहार, न करें इसका तिरस्कार

ज्योतिष डेस्क -प्रकृति ने मनुष्य को भोजन के रूप में जीवन के लिए जरूरी सबसे बड़ा उपहार दिया है, लेकिन आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर इस आवश्यकता की ही अनदेखी कर देते हैं। वास्तु में भोजन बनाने और भोजन करने को लेकर कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में।

भोजन करने से पहले अन्न देवता और अन्नपूर्णा माता को धन्यवाद दें। ध्यान रखें कि कभी भी भोजन का तिरस्कार न होने पाए। पूर्व दिशा की ओर मुख कर भोजन करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से स्वास्थ्य लाभ तो होता ही है, भगवान की कृपा भी प्राप्त होती है। मान्यता है कि पूर्व दिशा की ओर मुख कर भोजन करने से आयु बढ़ती है। सदैव भोजन करने से पहले हाथ, पैर और मुंह को धोएं। इसके पश्चात ही भोजन ग्रहण करें। जमीन पर बैठकर ही भोजन ग्रहण करें। बिस्तर पर बैठकर भोजन न करें। ऐसा करने से घर में अशांति आती है।

भोजन बनाते समय मन को शांत रखें और परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें। स्वस्थ जीवन जीने के लिए भोजन में सफेद खाद्य पदार्थों का सेवन कम से कम करें। भोजन में प्रयुक्त होने वाला नमक घर की नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करने में सहायक है। यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा का आभास हो रहा हो तो शीशे के बर्तन में नमक डालकर घर के किसी भी कोने में रख दें। इसके अलावा डली वाला नमक लाल रंग के कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर लटका देने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। बच्चों के स्नान के पानी में जरा सा नमक डाल दें तो बच्चे सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे।

Share
अगला लेख → चीन के मुद्दे पर मोदी अच्छे मूड में नहीं - ट्रम्प

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *