मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP : घर लौट रहे बाप-बेटे की बाइक दीवार से टकराई , दोनों की दर्दनाक मौत

UP : घर लौट रहे बाप-बेटे की बाइक दीवार से टकराई , दोनों की दर्दनाक मौत

शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक बुधवार की देर रात सड़क किनारे एक निजी स्कूल की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे का कारण बाइक का नियंत्रण से बाहर होना बताया जा रहा है.

गोंडा के तरबगंज थाने से महज दो किलोमीटर दूर हुए हादसे के बाद दोनों के शव रात भर सड़क किनारे पड़े रहे। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भारकर भेज दिया है। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव के लोहारन पुरवा निवासी पवन जयसवाल (60 वर्ष) बुधवार को अपने बेटे अभिषेक जयसवाल (21 वर्ष) के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने डेहरा गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। वह तरबगंज थाने से दो किलोमीटर दूर पहुंचे थे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नवाबगंज-करनैलगंज मार्ग पर स्थित एक निजी स्कूल की दीवार से टकरा गई।

Share
अगला लेख → UP सरकार की बड़ी सौगात , अब रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर कर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *