मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

CID के दिनेश फडनीस उर्फ फ्रेडी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुए भर्ती, हालत गंभीर

CID के दिनेश फडनीस उर्फ फ्रेडी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुए भर्ती, हालत गंभीर

क्राइम शो सीआईडी ​​में फ्रेडरिक्स का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस के फैंस के लिए बुरी खबर है। खबरें हैं कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीआईडी ​​की कास्ट और क्रू को हाल ही में उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी गई थी। खबर है कि टीवी के मशहूर सीरियल सीआईडी ​​की पूरी स्टारकास्ट और कई क्रू मेंबर्स दिनेश फड़नीस का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 57 साल के दिनेश फडनीस को शनिवार को उनके घर पर दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दिनेश फडनीस वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

एक्टर को हार्ट अटैक की खबर आम लोग से लेकर सेलेब्स तक का दिल तोड़ दिया है। फैंस दुआ कर रहे हैं कि वे जल्द ही ठीक हो जाएं. वहीं, सेलेब्स उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

आपको बता दें कि दिनेश फडनीस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर अपनी फोटो और कॉमेडी वीडियो को लेकर फैन्स के बीच बने रहते हैं. दिनेश फड़नीस 1998 से 2018 तक टीवी के पॉपुलर शो सीआईडी ​​का हिस्सा रहे। इस शो में फ्रेडरिक्स के किरदार में उन्होंने लंबे समय तक दर्शकों पर राज किया।

Share
अगला लेख → फिलीपीन में तेज भूकंप के कारण महिला की मौत , कई लोग घायल सुन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *