मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कांग्रेस नेता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, FIR हुई दर्ज

कांग्रेस नेता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, FIR हुई दर्ज

मध्य प्रदेश की ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक प्रवीण पाठक को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है. प्रवीण पाठक के गनर की शिकायत पर पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने वाले मोबाइल धारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

 

जानकारी के मुताबिक इस धमकी को अंतरराष्ट्रीय बताया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. दरअसल प्रवीण पाठक ग्वालियर दक्षिण पूर्व से विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी थे. एक दिन पहले जब ग्वालियर के एमएलबी कॉलेज में वोटों की गिनती चल रही थी तो उन्होंने अपना मोबाइल फोन गनर को दे दिया था. उसी समय उनके मोबाइल पर तीन अलग-अलग नंबरों से फोन आया, जिसमें प्रवीण पाठक की हत्या करने की बात कही गयी.

प्रवीण पाठक के गनर ने मामले की जानकारी इंदरगंज थाने को दी और पुलिस ने जांच के बाद जान से मारने की धमकी देने वाले तीन अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह नंबर यूरोप का है। इस मामले में पुलिस अभी भी जांच कर रही है और मोबाइल मालिकों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Share
अगला लेख → Bahraich News : जिम में एक्सरसाइज़ करते समय युवक की अचानक चली…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *