Jilla-News

पासपोर्ट कार्यालय खोला गया 50 % को ही मिलेगा अपॉइंटमेंट

लखनऊ – देश भर में पिछले 2 महीने से ज्यादा वक्त से लॉकडाउन चल रहा है हालांकि सरकार ने 1 मई से अनलॉक 1. 0 शुरू करने के साथ सभी सरकारी और निजी कार्यालयों को खोलने का आदेश दे दिया है इस क्रम में आज से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ के अंतर्गत पासपोर्ट सेवा केंद्र लखनऊ और कानपुर को 50% अपॉइंटमेंट के साथ खोल दिया गया है।

लखनऊ के लिए 500 अपॉइंटमेंट खोला गया था जिसमें 138 आवेदकों ने आवेदन किया था और 110 का फॉर्म स्वीकार किया गया। कार्य के दौरान गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। पूरी तरह से सभी आवेदकों को सेनिटाइज, मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग करने के पश्चात ही केंद्र के अंदर प्रवेश किया गया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया।

हालंकि सेवा केंद्र को सुबह शाम दोनों समय सेनेटाइज़ करने की पूरी व्यवस्था की गई है तथा केंद्र पर कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button