मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : गोरखपुर में CM योगी ने किया ‘क्वीन लेक क्रूज’ का उद्घाटन, लोगों को मिलेंगी फाइव स्टार सुविधाएं 

UP : गोरखपुर में CM योगी ने किया ‘क्वीन लेक क्रूज’ का उद्घाटन, लोगों को मिलेंगी फाइव स्टार सुविधाएं 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में पर्यटन के अनूठे केंद्र के रूप में उभरे रामगढ़ताल में ‘क्वीन लेक क्रूज’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि जमीन से घिरे राज्य उत्तर प्रदेश में सरकार ने राप्ती, सरयू, गंगा और यमुना जैसी नदियों में अंतर्देशीय जलमार्ग सेवाएं शुरू करने के लिए अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का गठन किया है. इससे क्रूज सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होगा।

सीएम योगी ने कहा, इस क्रूज को तैयार करने में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि हम शहर को जितना बेहतर रखेंगे, पर्यटन और विकास के अवसरों में वृद्धि के साथ-साथ उतनी ही नई नौकरियां पैदा होंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की और कहा कि पीएम के विजन के अनुरूप क्षेत्र में पर्यटन सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. सड़कें दो लेन से लेकर चार लेन, छह लेन, आठ लेन और बारह लेन बनाई जा रही हैं। यूपी में रेल और हवाई कनेक्टिविटी भी बेहतरीन है। सीएम ने कहा कि इसके बावजूद यूपी को लैंड लॉक्ड स्टेट कहा जाता था, लेकिन पीएम मोदी ने इसका भी रास्ता साफ कर दिया है.

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में वाराणसी से हल्दिया तक गंगा नदी में अंतर्देशीय जलमार्ग बनाकर क्रूज चलाये जा रहे हैं। क्रूज सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए यूपी में अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का भी गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि क्रूज सेवाओं से पर्यटन का विस्तार होगा और रोजगार पैदा होंगे। गोरखपुर को आज अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त क्रूज के रूप में एक नई सौगात मिली है।

Share
अगला लेख → हर पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर सुनिश्चित कार्रवाई करते हुए सम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *