मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कोरोना काल का मसीहा, DIAL 112

कोरोना काल का मसीहा, DIAL 112

लखनऊ – लॉकडाउन के समय में डायल 112 लोगो के लिए मसीहा बनकर आया है। ना केवल ये अपनी ड्यूटी कर रहा है बल्कि मानवता की भी नई परिभाषाएं लिखा रहा है। इस तत्परता का क्रेडिट जाता है एडीजी यूपी 112 असीम अरुण को जिनके मार्गदर्शन से पुलिसकर्मी इस करोना काल में ड्यूटी कर रहे हैं।

डायल 112 सेवा ने कार और ट्रकों से सैकड़ों किमी दूर बीमार लोगों को दवाएं पहुंचाकर सेवा का शानदार उदाहरण पेश किया है। यहां लालकुआं में रह रही महिला के महाराजगंज में बीमार बाबा और दिल्ली में बैठे युवक के आजमगढ़ निवासी बीमार पिता ने ट्विटर पर अपनी समस्या बताई।

इसके बाद डायल 112 की टीम सक्रिय हुई और घंटों मशक्कत कर दवाएं पहुंचाईं। लालकुआं में रहकर निजी कंपनी में काम करने वाली महिला ने बताया कि उसके महाराजगंज निवासी बाबा का पीजीआई में उपचार चल रहा है, जिनकी दवाएं लखनऊ में ही मिलती हैं।

उनकी दवाएं खत्म हो गईं थीं। परिजनों ने फोन कर यह जानकारी दी तो महिला दवा खरीद लाईं। हालांकि, लॉकडाउन में दवाओं को महाराजगंज तक पहुंचाना बड़ी चुनौती थी। इसलिए डॉयल 112 सेवा का नंबर मिलाकर समस्या बताई।

लखनऊ में पीजीआई और लेखराज इलाके में दवाएं मिल गईं। दवा लेकर पीआरवी 4578 और पीआरवी 4585 ने दवाएं लेकर पॉलीटेक्निक चौराहा जाकर अयोध्या जा रहे कार चालक राजा को दीं।

राजा ने दवाएं अयोध्या की पीआरवी 0900 के सुपुर्द कर दीं जहां से पीआरवी 0904 की मदद से आजमगढ़ की तरफ जा रहे ट्रक चालक रविंद्र प्रसाद यादव की मदद से दवा का पैकेट आजमगढ़ पहुंचाया गया।

वहां पीआरवी 1009 ने बवाली मोड़ से दवा का पैकेट लेकर युवक के जहारागंज स्थित कोहिलारी गांव में उसके बीमार पिता को पहुंचाया।

पुलिस अपने काम से इतर आमजन के सेवा भाव में लगी है और इस तरह के तमाम किस्से रोज़ हो रहे हैं जिनमें डायल 112 लगातार लोगों का दिल जीत रही है।

Share
अगला लेख → अम्फान के बाद चक्रवाती तूफान निसर्ग की दस्तक, तटीय इलाकों मे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *