मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

पति हुआ जिन्दा,षड्यंत्रकारी पत्नी ने ससुर व देवरों को फँसाने की रची थी साजिश

पति हुआ जिन्दा,षड्यंत्रकारी पत्नी ने ससुर व देवरों को फँसाने की रची थी साजिश

गोंडा – देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के साथ षड्यंत्र करके अपने पति के हत्या किए जाने की झूठी सूचना देकर के देहात कोतवाली में हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। देहात कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मृतक पति के शव की बरामदगी कर आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी। आज देहात कोतवाली पुलिस ने षड्यंत्रकारी जिंदा पति को गुजरात से बरामद कर षड्यंत्र करके अपने ससुर और देवरों को फसाने की साजिश रचने वाली घटना का खुलासा किया है। षड्यंत्रकारी जिंदा पति को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस को झूठी सूचना देकर ससुराली जनों के खिलाफ मुकदमा करने वाली महिला के खिलाफ न्यायालय में धारा 194/182 सी0आर0पी0सी0 के तहत रिपोर्ट प्रेषित करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।

वीओ- दरअसल देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेसिया चैन की रहने वाली गुड़िया ने अपने पति रामकरन की हत्या किए जाने की झूठी सूचना देकर जमीनी विवाद को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया और देहात कोतवाली में अपने ससुर ननके व देवर अर्जुन,श्याम, आज्ञाराम के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। और षड्यंत्रकारी महिला गुड़िया द्वारा धारा 156(3) के तहत न्यायालय के समझ झूठा प्रार्थना पत्र पेश करके अपने ससुरालीजनों पर अपने पति रामकरन की हत्या कर गायब करने का आरोप भी लगाया था। घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पूरे मामले में खुलासा करने के लिए एसओजी,सर्विलांस सहित तीन टीमों का गठन किया था। तीनों टीमों ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए षड्यंत्र के तहत पति की मृत्यु की झूठी सूचना देने वाली महिला के पति राम करन को जीवित गुजरात राज्य के मुन्द्रा थाना मरीन जनपद कच्छ से बरामद कर घटना का खुलासा किया गया है। न्यायालय को गुमराह करके झूठी सूचना पर मुकदमा पंजीकृत कराने के कारण वादिनी मुकदमा गुड़िया देवी व उसके अपहृत/मृतक पति रामकरन के विरूद्ध कार्यवाही के लिए थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा न्यायालय में धारा 194/182 सी0आर0पी0सी0 के तहत रिपोर्ट प्रेषित करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।

Share This
अगला लेख → मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार आज 28 मंत्री लेंगे शपथ, प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun