मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CM योगी का बड़ा दावा- ‘असेंबली से AI तक नए UP की नई उड़ान’, 2017 से पहले परिवार आगे था जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा अल्टीमेटम, दोबारा शिकायत आई तो अफसरों पर होगा एक्शन लखनऊ में बाढ़ पर लगेगा ब्रेक! फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर तटबंध भगवंत मान सरकार का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा कदम, हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश के खिलाफ याचिका लखनऊ एयरपोर्ट की लेबर कॉलोनी में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे; 352 सुरक्षित निकाले गए ‘चुनाव में गड़े मुर्दे क्यों उखाड़ते हैं?’ CM योगी पर रुचि वीरा का तीखा पलटवार भोपाल में गरबा से पहले मुस्लिम त्योहार कमेटी की अपील, ‘रील्स-लाइक्स के लिए न जाएं’ भगवंत मान का बड़ा दावा- पंजाब में जीरो बिजली बिल, 70,685 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी स्विस राष्ट्रपति के जेवर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक बदलाव, 15 घंटे एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों की नो एंट्री योगी सरकार ने बदली पुलिस की कमान, पांच जिलों के ASP का ट्रांसफर, दो तबादले निरस्त

जेसिका लाल मर्डर केस के आरोपी मनु शर्मा को किया गया रिहा

जेसिका लाल मर्डर केस के आरोपी मनु शर्मा को किया गया रिहा

नई दिल्ली – चर्चित जेसिका लाल हत्याकांड के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मनु शर्मा को रिहा कर दिया गया है. सेंटेंस रिव्यू बोर्ड यानी सजा समीक्षा बोर्ड ने इस बात की सिफारिश की थी कि जेसिका लाल हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मनु शर्मा को रिहाई दे दी जाए और इसे अतिम मंजूरी के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को भेजा गया था. उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने मनु शर्मा की रिहाई को मंजूरी दे दी जिसके बाद उसे रिहा कर दिया गया.

मनु शर्मा के अच्छे आचरण को देखते हुए सजा समीक्षा बोर्ड ने इस बात की सिफारिश की थी. दिल्ली के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन की अध्यक्षता में सोमवार को एसआरबी की बैठक में मनु शर्मा की रिहाई की सिफारिश की गई थी. मनु शर्मा दिल्ली की तिहाड़ जेल में था और उसे रिहा कर दिया गया है.

Share
अगला लेख → पांच आई "I" से बनेगा आत्मनिर्भर भारत - PM मोदी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *