मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले

कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले

श्रीनगर: अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही जम्मू-कश्मीर में लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान और तजाकिस्तान की सीमा पर, जमीन से करीब 86 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

इस भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर तक देखा गया। भारत के अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी इस भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, तीनों ही देशों से अब तक किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। खासतौर पर कश्मीर घाटी में खराब मौसम के बीच आए इस भूकंप ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

इसके अलावा, आज सुबह करीब 7 बजकर 38 मिनट पर असम के नगांव (Nagaon) जिले में भी हल्के भूकंप के झटके दर्ज किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 मापी गई। झटके नगांव और आसपास के गांवों में महसूस किए गए, हालांकि कम तीव्रता के कारण किसी नुकसान की खबर नहीं है। लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए थे। गौरतलब है कि असम और पूर्वोत्तर भारत भूकंपीय क्षेत्र (Seismic Zone) में आता है, जहां भूकंप की घटनाएं आम तौर पर देखी जाती हैं।

Share
अगला लेख → फतेहपुर : शोक सभा के रास्ते में टूटी चार जिंदगियाँ, कार दुर्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *