मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

जल्द ही इस OTT प्लेटफॉर्म पर तेजस होगी रिलीज

जल्द ही इस OTT प्लेटफॉर्म पर तेजस होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘तेजस’ 5 जनवरी से ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) प्लेटफॉर्म ‘जी5’ पर प्रसारित होगी, जो सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित है। फिल्म में कंगना भारतीय वायु सेना की एक पायलट की भूमिका निभा रही हैं।

इसी साल 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही. कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म ‘तेजस’ में सशस्त्र बलों की कहानी दर्शकों को प्रेरित करेगी. उन्होंने आगे कहा कि ‘तेजस’ के माध्यम से हमारा उद्देश्य न केवल मनोरंजन करना है, बल्कि दुनिया को सशस्त्र बलों के जुनून और बलिदान को दिखाना भी है।

वहीं, अभिनेता मनीष कालरा ने एक बयान में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी और वे वास्तविक जीवन के नायकों की अविश्वसनीय कहानियों से प्रेरणा लेंगे. एक रोमांचक यात्रा के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि ‘तेजस’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उड़ान भर रहा है। फिल्म में अभिनेता आशीष विद्यार्थी, हर्षवर्द्धन राणे, दिव्या दत्ता, अंशुल चौहान और वरुण मित्रा भी हैं।

Share
टैग: #bollywoodnews
अगला लेख → छठे दिन फिल्म DUNKI ने मचाई धूम , कमाए इतने करोड़

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *