Bollywood NewsMovie

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन ,72 की उम्र में ली अंतिम सांस

गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। सिंगर लंबी बीमारी से पीड़ित थे। सिगार के परिवार ने एक बयान जारी कर उनकी मृत्यु की घोषणा की। बयान में लिखा है- ‘भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन के बारे में सूचित करते हुए दुखी हैं। ‘पंकज किस बीमारी से पीड़ित थे इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।’

पंकज उधास का आज सुबह 11 बजे मुंबई में निधन हो गया। वह कुछ समय से मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। इसी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले पंकज उधास को कैंसर का पता चला था और वह पिछले कुछ महीनों से किसी से नहीं मिल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button