Breaking-NewsMovie

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, घर में लगाई फांसी

बॉलीवुड डेस्क – महेंद्र सिंह धोनी जीवन पर आधारित फिल्म में अपनी छाप छोड़ने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है कल रात उनके साथ उनके कुछ दोस्त थे . उन्होंने बताया की रात में वह अपने कमरे में सोने के लिए गए. लेकिन जब सुबह उन्होंने कमरे का दरवाजा नहीं खोला और कुछ जवाब नहीं दिया तो उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और वह फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले.

बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे. उनके घर से कई ऐसे कागजात और दवाई मिली हैं, जिनसे पता चलता है कि उनका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था. फिलहाल उनके घर से अभी कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं किया गया है.
इस घटना पर अभिनेता अक्षय कुमार,अनुपम खेर समेत कई लोगो ने अपना दुःख जताया है

Related Articles

Back to top button