Carrier

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 27 जून को ,अंकपत्र में होंगे बड़े बदलाव

लखनऊ – कोरोना वायरस के चलते देश में लागु हुए लॉक डाउन का असर यूपी बोर्ड के परिणाम पर भी पड़े ,हालाँकि अब छात्रों के लिए अच्छी खबर है की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 27 जून को घोषित किया जाएगा. इन परीक्षाओं में कुल 3,09,61,577 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया. बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं के लिए 30,24,632 ने, जबकि 12वीं के लिए 25,86,440 स्टूडेंट्स ने पंजीकरण करवाया था. कोरोना महामारी के चलते कॉपियों की मूल्यांकन में देरी हुई. जानकारी के मुताबिक रिजल्ट दोपहर 12:30 बजे upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा

सबसे ख़ास बात ये है की परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया को अत्याधुनिक बनाया गया है. इसके लिए बोर्ड एक पोर्टल के जरिए नंबर और संशोधन कर रहा है. इससे पहले बोर्ड कर्मचारियों की टीमें जाकर रिजल्ट का काम करती थीं. इस बार बोर्ड ऑनलाइन ही रिजल्ट तैयार कर रहा है.इस वर्ष परीक्षाएं रिकॉर्ड समय में हाईस्कूल की 12 व इंटरमीडिएट की 15 दिनों में खत्म हो गई लेकिन कोविड महामारी के कारण मूल्यांकन देर से शुरू हुआ लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी कम समय में मूल्यांकन खत्म किया। इस बार 5611072 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी।

Related Articles

Back to top button