Uncategorized

चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी , मचा हड़कंप

तमिलनाडु में चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली, जिसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई. वहीं इस हादसे के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई है, चेन्नई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-5314 के क्रू मेंबर को फ्लाइट के टॉयलेट में एक नोट मिला।

फ्लाइट स्टाफ के मुताबिक इस नोट में लिखा था कि फ्लाइट में बम है, जिसके बाद फ्लाइट स्टाफ में हड़कंप मच गया. इसके बाद आनन-फानन में फ्लाइट को शनिवार सुबह करीब नौ बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया, जहां इस दौरान फ्लाइट में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर आइसोलेशन में भेज दिया गया.

उधर, फ्लाइट्स में इस तरह की चिट मुठभेड़ों से सुरक्षा एजेंसियां ​​भी सतर्क हो गई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button