Movie

सुशांत सिंह की मौत के विवाद के चलते करन जोहर ने MAMI से दिया इस्तीफा

बॉलीवुड डेस्क – सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद को लेकर अवाज़े फिर से उठने लगी है लेकर इसी के चलते इन विवादो से आहत होकर करण जौहर ने MAMI यानी मुंबई अकेडमी ऑफ द मूविंग इमेज के डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है।

बताया जा रहा है की MAMI फिल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने करण को मनाने की भी कोशिश की, लेकिन करण उनकी बात न मानते हुए इस्तिफा दे दिया है।

MAMI के बोर्ड में विक्रमादित्य मोटवाने, सिद्धार्थ रॉय कपूर, दीपिका पादुकोण, जोया अख़्तर और कबीर ख़ान हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों से भी बेहद नाराज हैं कि इस कठिन वक्त में कोई उनके लिए खड़ा नहीं हुआ। जब उनकी सोशल मीडिया में ट्रोलिंग की जा रही थी तो इंडस्ट्री का कोई शख़्स उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। किसी ने उन्हें सपोर्ट नहीं किया।

Related Articles

Back to top button