2025 में कई शानदार रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस साल रोमांस और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। कुछ फिल्मों की रिलीज डेट्स पहले ही अनाउंस हो चुकी हैं। तो आइए जानते हैं 2025 में रिलीज होने वाली 4 बेहतरीन रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों के बारे में।
1. नखरेवाली
राहुल शांकल्य के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक प्यारी लव स्टोरी पर आधारित है। रोमांस और हल्की-फुल्की कॉमेडी के शौकीनों के लिए यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को वैलेंटाइन डे के खास मौके पर रिलीज होगी।
2. सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
करण जौहर के प्रोडक्शन और शशांक खैतान के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म फैमिली ड्रामा के साथ रोमांस और कॉमेडी का जबरदस्त मिक्स पेश करेगी। इसे 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
3. हाउसफुल 5
साजिद नाडियाडवाला की सुपरहिट ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी का पांचवां पार्ट 6 जून 2025 को दर्शकों के सामने आएगा। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, फरदीन खान, दत्त, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडीस और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े सितारों से सजी यह फिल्म मस्ती और कॉमेडी का पिटारा होगी।
4. दे दे प्यार दे 2
2019 की सुपरहिट रोमांटिक-कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल इस साल 14 नवंबर 2025 को रिलीज होगा। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने लौट रही है। फिल्म की शूटिंग जारी है और इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।
अन्य रोमांटिक फिल्में
इसके अलावा 2025 में ‘थामा’, ‘धड़क 2’ और ‘चांद मेरा दिल’ जैसी रोमांटिक फिल्मों की भी चर्चा है। हालांकि, इनकी रिलीज डेट्स की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
साल 2025 में रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा का भरपूर डोज देखने को मिलेगा, जिससे दर्शकों का मनोरंजन दोगुना होने वाला है।

