Movie

कोरियोग्राफर सरोज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन

बॉलीवुड डेस्क – रेखा से लेकर माधुरी सहित बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को फिल्मों में डांस सिखाने वाली मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की दिल का दौरा पड़ने के चलते मौत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक सरोज खान  ने शुक्रवार की रात करीब 1.52 मिनट पर आखिरी सांस ली. इससे पहले सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 20 जून को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

ये साल बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए काल बनता जा रहा है पहले जहाँ इरफान खान की मौत हुई तो वही बीमारी से लड़ते हुए अभिनेता ऋषि कपूर ने भी संसार को अलविदा कह दिया तो वही सुशांत सिंह ने आत्महत्या करके सबको सकते में डाल दिया।।

Related Articles

Back to top button