Breaking-NewsHealth-News

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा ‘एक करोड़’ के पार

नई दिल्ली – पूरी दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है. अब तक दुनिया में 1.13 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. आकड़ो के मुताबिक पूरी दुनिया में एक करोड़ 13 लाख 78 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि मरने वालों की संख्या पांच लाख 33 हजार के पार पहुंच गई है.

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका है कोरोना से प्रभावित देशों की सूची में सबसे ऊपर है. यहां अबतक 29.35 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. वही ब्राजील में भी कोरोना का कहर लगातार बरप रहा है. यहां अमेरिका के बराबर केस और मौतें दर्ज की जा रही हैं. ब्राजील में कुल 15.68 लाख लोग वायरस से संक्रमित हैं. ब्राजील के बाद रूस और भारत में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है.

भारत की बात करे तो आकड़ो के मामले में चौथे नंबर पर है, जबकि मौतों के लिस्ट में आठवें नंबर पर है.

Related Articles

Back to top button