बिग बॉस 13 की फेम पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं है, और वह अस्पताल में भर्ती हैं। हालाँकि, खराब सेहत के बावजूद हिमांशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उन्होंने फैंस को अपनी सेहत के बारे में जानकारी देने के लिए दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई नजर आ रही हैं और कमजोर भी लग रही हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि वह इस हालत में भी मेकअप करती नजर आ रही हैं।
हिमांशी ने इन तस्वीरों के साथ अपने ब्रांड लॉन्चिंग का भी ऐलान किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है, “चाहे कुछ भी हो जाए, हम शांत नहीं बैठ सकते क्योंकि ब्रांड लॉन्च होने वाला है।” इसके साथ ही, उन्होंने अपने आगामी कॉस्मेटिक ब्रांड के बारे में भी फैंस को अपडेट किया है।
जहां एक ओर उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं, वहीं कुछ यूजर्स इस बात पर मजाक उड़ा रहे हैं कि अस्पताल में भी मेकअप करना उनकी आदत है। एक यूजर ने लिखा, “डॉक्टर की फीस तो कम नहीं होगी, लेकिन मेकअप तो जरूरी है।” वहीं कुछ लोग हिमांशी के अस्पताल में भर्ती होने की वजह पूछ रहे हैं और कुछ ने उनके पोस्ट पर उनके एक्स-बॉयफ्रेंड आसिम रियाज का भी जिक्र किया।
गौरतलब है कि बिग बॉस 13 में हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की जोड़ी काफी चर्चा में रही थी। शो में एंट्री के बाद दोनों के बीच नजदीकियाँ बढ़ी थीं और दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि बाद में उनके रिश्ते में दरार आ गई और दोनों का ब्रेकअप हो गया, जिसके पीछे दोनों के अलग-अलग धर्म को कारण बताया गया था।

