बॉलीवुड की डांस क्वीन और बेहद खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित जब भी पब्लिक में नजर आती हैं, तो उनकी मौजूदगी हर किसी का ध्यान आकर्षित कर लेती है। हाल ही में, उन्हें अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ एक स्टाइलिश लुक में देखा गया। बीती रात, वह ब्लैक शिमरी बॉडीकॉन गाउन में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। इस शानदार लुक के पीछे एक खास वजह थी – माधुरी दीक्षित ने अपनी नई कार खरीदी है। और यह कोई साधारण कार नहीं, बल्कि एक शानदार लग्जरी कार है। अभिनेत्री का स्वैग इस कार में बैठकर और भी ज्यादा निखर गया।
माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने दोनों ही महंगी और लग्जरी कारों के शौकीन हैं। उनके पास पहले से ही कई प्रीमियम गाड़ियां हैं, और अब एक और लग्जरी कार की जोड़ हो गई है। माधुरी ने हाल ही में फेरारी 296 GTS खरीदी है, जो एक हाई-स्पीड स्पोर्ट्स कार है, और इसकी कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये है। सोशल मीडिया पर एक पैपराजी पेज ने इस नई कार का वीडियो शेयर किया, जिसमें माधुरी और श्रीराम नेने एक साथ बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान माधुरी ने ब्लैक ड्रेस पहनी थी, जबकि श्रीराम ने भी ब्लैक सूट कैरी किया था। दोनों अपनी नई लाल फेरारी 296 GTS में बैठकर चले गए।
यह कार, फेरारी 296 GTS रोसो कोर्सा रंग में है और एक टू-सीटर कन्वर्टिबल कूप है। इसकी कीमत 6.24 करोड़ रुपये से शुरू होती है। यह कार एक ऑटोमैटिक वैरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें 2992 cc का इंजन है और इसमें रियर मिड-इंजन और रियर-व्हील ड्राइव है।
माधुरी दीक्षित को आखिरी बार फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव, विजय राज और अन्य कलाकार थे। उनकी अगली फिल्म के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं आई है।

