अगर आप सिनेमाघरों में फिल्में देखने के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सस्पेंस-थ्रिलर मूवीज का आनंद लेना पसंद करते हैं, तो आपके लिए शानदार खबर है। खासकर अगर आपको धांसू साउथ फिल्मों का शौक है, तो यह फिल्म आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी। इसकी कहानी इतनी पेचीदा और रोमांचक है कि इंटरवल से लेकर क्लाइमेक्स तक आपका दिमाग इसे समझने में लगा रहेगा। अगर आप क्राइम ड्रामा और ट्विस्ट से भरी कहानियों के दीवाने हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस होगी।
साउथ की जबरदस्त थ्रिलर फिल्म
साउथ की कुछ फिल्मों की कहानियां इतनी दमदार होती हैं कि वे आपकी सोच को झकझोर देती हैं। हर सीन आपको यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि अगर ऐसा होता तो क्या होता, और अगर वैसा होता तो क्या होता। ऐसी ही एक रोमांचक फिल्म है ‘इमाइका नोडिगल’। यह एक तमिल फिल्म है, जो 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में लेडी सुपरस्टार नयनतारा के साथ अथर्व, राशि खन्ना और अनुराग कश्यप ने बेहतरीन अभिनय किया है। इसे आर. अजय ज्ञानमुथु ने लिखा और निर्देशित किया है। ‘इमाइका नोडिगल’ को देखकर आपका ध्यान एक पल के लिए भी नहीं हटेगा।
‘इमाइका नोडिगल’ की कहानी का जादू
7.3/10 IMDb रेटिंग वाली इस फिल्म की कहानी एक सीबीआई अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक साइको किलर को पकड़ने की कोशिश करती है। इस फिल्म में ट्विस्ट और सस्पेंस का ऐसा अनोखा मिश्रण है, जो आपको अंत तक बांधे रखेगा। 2 घंटे 50 मिनट की यह फिल्म आपको हर पल रोमांचित करती रहेगी। अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो इसे अमेज़न प्राइम पर हिंदी और तमिल भाषा में देख सकते हैं। इस फिल्म की कहानी इतनी दमदार है कि इसे देखने के बाद यह आपके ज़ेहन में बस जाएगी।

